Ad Image
Ad Image
दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल, सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपित बरी || कनाडा PM मार्क कार्नी चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे भारत || पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, एयर स्ट्राइक जारी || मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विकास पुरुष’ कहकर सम्राट चौधरी ने CM नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी |

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को उनके आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष, सुशासन के प्रतीक और जन-जन के प्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास और प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मार्गदर्शन में राज्य ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का नया अध्याय लिखा है।उन्होंने ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की।

प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर अपने संदेश में लिखा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार बिहार की प्रगति के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके विजन और विकास योजनाओं से अनगिनत लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इस स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी हैं।

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान , केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जितन राम मांझी तथा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पटना में सामाजिक और राजनीतिक हलकों में समारोहों का आयोजन भी हुआ, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पोस्टर्स लगाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।